जब मुस्लिम अभिनेता के प्यार में पागल हो गई थी श्रद्धा कपूर, खींच कर लाये थे शक्ति कपूर… जानें क्या था मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर हिंदी फिल्म खलनायक शक्ति कपूर और शास्त्रीय गायिका शिवांगी कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्में की हैं। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह इसे लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका नाम फरहान अख्तर से जुड़ा था।

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी, हालांकि इस फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली। उन्हें पहचान फिल्म ‘आशिकी 2’ से मिली, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आई थीं।

दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया था. श्रद्धा कपूर ने 2016 में फरहान अख्तर के साथ ‘रॉक ऑन 2’ में काम किया था। खबरों की मानें तो उस वक्त दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।

खबरों की मानें तो दोनों के बीच सीक्रेट अफेयर चल रहा था। ऐसा भी कहा जा रहा था कि फरहान और श्रद्धा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। बताया जाता है कि जब इस बात की जानकारी शक्ति कपूर को हुई तो वह अपनी पत्नी की बहन पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ फरहान के घर पहुंच गए। जहां श्रद्धा और फरहान एक साथ बैठे पाए गए और यह देखकर शक्ति कपूर नाराज हो गए।

कहा जाता है कि शक्ति कपूर अपनी बेटी का हाथ पकड़कर उसे वापस घर ले आए थे। हालांकि, जब ये खबर फैली और शक्ति कपूर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह बताया।

भारत में लांच होने वाली दमदार बाइक Husqvarna Svartpilen 250, सामने आये इंजन और फीचर्स की डिटेल्स

About Khabar Bharat Tak 789 Articles
खबर भारत तक एक एंटरटेनमेंट की वेबसाइट है और इस वेबसाइट से मैं पिछले काफी समय से जुड़ा हुआ हूं. मुझे बॉलीवुड, मनोरंजन, ब्लॉग, टेक्निकल आदि आर्टिकल की नॉलेज है. मैं आपके सामने इन सभी कैटिगरी की जानकारी लेकर आता हूं ताकि आपको देश-विदेश में चल रही सभी गतिविधियों के बारे में पता चल सके.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*