मुकेश अंबानी ने अब अपने नौकरों के लिए जामनगर में फिर रखी पार्टी: मुकेश अंबानी ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों को जामनगर बुलाया. उनके बुलावे पर सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर और अरिजीत सिंह जामनगर पहुंचे। हाल ही में ये सभी सेलेब्स जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने प्री-वेडिंग इवेंट आयोजित करने वाले वर्कर्स के लिए यह खास आयोजन किया था। उस टीम के सदस्यों और उनके परिवार वालों को पार्टी दी गई. इसका हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी जामनगर पहुंचे थे.
जान्हवी कपूर ने कल यानी 6 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। जामनगर पहुंचकर एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ केक भी काटा. जान्हवी के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड ओरी (ओरहान अवत्रामानी) भी जामनगर पहुंचे।
Crowd roaring as Shah Rukh Khan made an entry at Ambani pre wedding again. Ambanis are treating him like family. pic.twitter.com/Xi5JtcdMYW
— sohom (@AwaaraHoon) March 6, 2024
इसके अलावा इस बार भी जान्हवी कपूर अपने जन्मदिन पर तिरुमाला, तिरूपति पहुंचीं। इस बार जान्हवी के साथ सिर्फ रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ही नहीं बल्कि उनकी दोस्त ओरी भी नजर आईं।
Leave a Reply