Today Gold Silver Rate: सोना और चांदी की कीमत और लोगों की नजर लगातार बनी हुई है हालांकि बीते हफ्ते एक बड़ा बदलाव भी देखा गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से घरेलू बाजार तक दोनों धातुओं की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है. ऐसे में किसी भी निवेश या फिर कोई भी सामान खरीदने से पहले लेटेस्ट अपडेट को चेक कर लेना भी बेहद जरूरी है. चांदी में तेजी के बाद अभी भी चांदी अपने हाई लेवल दान से 1.88 लख रुपए प्रति किलो से ज्यादा सस्ती चल रही है. लेकिन जान लेते हैं सभी कैरेट में सोने का भाव क्या चल रहा है?
Today Gold Silver Rate

पिछले 5 दिनों में चांदी का दाम कितना बदल गया?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर देखा जाए तो चांदी का भाव बीते हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में यह तेजी से उछाल मार है 31 जुलाई को 1 किलो चांदी का दाम 218295 बना हुआ था. लेकिन वहीं बीते शुक्रवार को यह उछाल लगाते हुए 231381 रुपए पर बंद हो गया. अगर इसके हिसाब से भी कैलकुलेट करें तो 5 दिनों में चांदी के दाम में 13086 रुपए तक की बढ़ोतरी देखी गई है.

अपने हाई लेवल से अभी भी सस्ती है चांदी?
हालांकि पिछले काफी समय से लगातार चांदी के दाम में उछाल देखा जा रहा है लेकिन इस तेजी के बावजूद भी चांदी अपने हाई लेवल से काफी सस्ती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि 29 जनवरी 2026 को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 4 लख रुपए के ऐतिहासिक स्थल को भी पार कर चुका था हालांकि अब इस लेवल को छूने के बाद यह तेजी से नीचे आ रहा है. कुल मिलाकर देखा जाए तो लगभग 188244 प्रति किलोग्राम चांदी सस्ती हुई है.

सोने के दाम में कितना बदलाव?
चांदी की कीमत पर नजर डालें तो आप लोगों को पता चल चुका है लेकिन अब सोने के दाम की बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 31 जुलाई को 143376 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि बीते शुक्रवार को यह दम 151985 रुपए बंद हुआ. ऐसे में कुल मिलाकर देखा जाए तो सोने के दाम में 8609 रुपए प्रति 10 ग्राम की उछाल देखी गई है. वहीं IBJ के अनुसार घरेलू बाजार में भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 142860 से बढ़कर 149621 रुपए हो गया है.

सभी कैरेट में सोने का दाम
घरेलू बाज़ार में शुद्धता के आधार पर सोने की कीमतों को देखें तो 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,49,621 तक पहुँच गई, जबकि 22-कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,030 प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा, 20-कैरेट सोने का भाव ₹1,33,160 प्रति 10 ग्राम था और 18-कैरेट सोना ₹1,21,190 पर बंद हुआ। 14-कैरेट सोने की कीमत में भी उछाल आया और यह ₹96,510 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गई।