जल्द इन तीन राशियों पर बरसने वाला है शनि की कृपा, छिपाई न छिपेगी दौलत, देखें अपनी राशि….

जल्द इन तीन राशियों पर बरसने वाला है शनि की कृपा, छिपाई ने छिपेगी दौलत, देखें अपनी राशि…. शनिदेव इस समय अपनी ही राशि कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शनिदेव 6 अप्रैल को दोपहर 03:55 बजे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। जिसका असर सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनिदेव सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं इसलिए शनिदेव को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। शनि देव के गोचर से 3 राशि वाले लोगों की किस्मत चमक सकती है। इसके साथ ही करियर और बिजनेस में तरक्की की अपार संभावनाएं हैं तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां-

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ…

1. कन्या राशि:-

इस राशि के जातकों के लिए शनिदेव का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। शनिदेव इस राशि के स्वामी बुध के मित्र हैं। साथ ही वह उनकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय इस राशि के जातक को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय वे अपने शत्रुओं पर भी विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही उनकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे।

2. वृश्चिक राशि:-

इस राशि के जातक के लिए शनिदेव का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। शनिदेव इस राशि से चौथे भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इस समय इस राशि के जातक को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इनके करियर में आगे बढ़ने के लिए ढेर सारे नए मौके मिलेंगे जिनका इस्तेमाल करके ये लोग अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। इस समय आप वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। उनकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। सुखी वैवाहिक जीवन से मन प्रसन्न रहेगा। उन्हें कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है, वहीं मां के साथ उनके रिश्ते मजबूत होंगे।

3. कुम्भ राशि:-

शनिदेव का राशि परिवर्तन इस राशि के जातक के लिए लाभकारी साबित होगा, क्योंकि शनिदेव इनकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। इस समय उनका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। साथ ही पद और आय में तेजी से वृद्धि होगी। इससे समाज में उनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। इसके अलावा, उनके महत्वपूर्ण लोगों से संबंध बनेंगे। इससे उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा. इस समय उनकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इससे उनकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। दाम्पत्य जीवन अद्भुत रहेगा। पैसों की बारिश हो सकती है. इसके अलावा नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

About Khabar Bharat Tak 792 Articles
खबर भारत तक एक एंटरटेनमेंट की वेबसाइट है और इस वेबसाइट से मैं पिछले काफी समय से जुड़ा हुआ हूं. मुझे बॉलीवुड, मनोरंजन, ब्लॉग, टेक्निकल आदि आर्टिकल की नॉलेज है. मैं आपके सामने इन सभी कैटिगरी की जानकारी लेकर आता हूं ताकि आपको देश-विदेश में चल रही सभी गतिविधियों के बारे में पता चल सके.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*