Homeन्यूज़एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे, 9 दिनों तक...

एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे, 9 दिनों तक करेंगे हवन; बताई मन्नत

Published on

हरिद्वार: सावन माह के साथ शुरू हुई कांवड़ यात्रा के बीच खुद को एक्स मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक एक बार फिर चर्चा में हैं। सलीम वास्तिक अपने चार साथियों के साथ हरिद्वार पहुंचे हैं, जहां वे 6 अगस्त तक लगातार 9 दिनों तक हवन-यज्ञ करेंगे। इसके बाद 7 अगस्त को हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर गाजियाबाद स्थित डासना पीठ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने की योजना है।

जानकारी के अनुसार, सलीम वास्तिक और उनके साथी शुरुआत में हरिद्वार की एक धर्मशाला में हवन कर रहे थे। इस दौरान धर्मशाला समिति के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद सलीम और उनके साथी दूसरे आश्रम में चले गए, जहां उन्होंने अपना हवन कार्यक्रम जारी रखने का फैसला किया।

सलीम वास्तिक ने दावा किया कि उन्हें पहले तय स्थान पर यज्ञ करने की अनुमति नहीं मिली, लेकिन उन्होंने कहा कि वे अपनी धार्मिक साधना और हवन किसी भी हाल में पूरा करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके कार्यक्रम पर नजर रखी हुई है।

क्या है उनकी मन्नत?

सलीम वास्तिक और उनके साथियों का कहना है कि उनकी कांवड़ यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति, सामाजिक सौहार्द और देश में अमन-चैन की कामना करना है। समूह में शामिल सदस्यों ने बताया कि वे गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और समाज में भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं।

समूह में शामिल अनीषा बानो ने भी अपनी व्यक्तिगत मन्नत साझा करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की सलामती और उनसे दोबारा मिलने की कामना के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुई हैं।

इस बीच, कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Latest articles

Kajol की बहन Tanishaa Mukerji का बोल्ड लुक वायरल, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस का जलवा…

Tanishaa Mukerji Bold Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी एक...

Asaram News: 20 दिन की पैरोल के बाद भी जेल में क्यों बंद हैं आसाराम? राजस्थान सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा सवाल

जोधपुर: स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को लेकर राजस्थान में एक बार फिर कानूनी मामला चर्चा...

स्वरा भास्कर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती; बोलीं- ‘ये तेजी से बढ़ा’

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है।...

कर्नाटक में कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य शूटर गिरफ्तार; SI भी घायल

कर्नाटक: कर्नाटक में कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की हत्या के बाद इलाके...

More like this