Homeअजब गजब55 की मुस्लिम BJP महिला नेता का बड़ा खुलासा,मेरे पिता ने मेरे...

55 की मुस्लिम BJP महिला नेता का बड़ा खुलासा,मेरे पिता ने मेरे साथ…जानकर उड़े लोगो के होश।

Published on

साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस खुशबू सुंदर सिर्फ अपनी शानदार फिल्मों और जबरदस्त स्टारडम के लिए ही नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी के दर्दनाक अनुभवों को बेबाकी से शेयर करने के लिए भी चर्चा में रही हैं। एक दौर ऐसा था जब उनके चाहने वालों ने उनके नाम का मंदिर बनवा दिया था लेकिन पर्दे के पीछे उनकी जिंदगी गहरे दर्द से भरी थी।

खुशबू सुंदर का शॉकिंग खुलासा

खुशबू सुंदर ने एक इंटरव्यू में बचपन में अपने साथ हुए यौन शोषण और घरेलू हिंसा का ऐसा खुलासा किया था, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। खुशबू सुंदर ने तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं की फिल्मों में अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से लोगों का जमकर मनोरंजन किया। एक्ट्रेस की तमिलनाडु में एक अलग ही फैन फॉलोइंग है।

चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरू किया काम, क्या है असली नाम?

आपको बता दें कि खुशबू का असली नाम नखत खान है। सितंबर 1970 को मुंबई में जन्मीं खुशबू को छोटी उम्र से ही एक्टिंग का शौक था। बॉलीवुड में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली खुशबू ने साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। बाद में, वह कई हिंदी फिल्मों में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी।

उसके बाद खुशबू सुंदर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और कम समय में स्टार हीरोइन बन गईं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, सरथकुमार, सत्यराज, प्रभु, कार्तिक और विजयकांत जैसे स्टार हीरो के साथ काम किया और बहुत सफलता हासिल की। ​​

खुशबू सुंदर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं। 1990 के दशक में वह इंडस्ट्री की सबसे डिमांडिंग हीरोइन बन गई थीं। इसी तरह तेलुगू फिल्मों में उन्होंने वेंकटेश, नागार्जुन, बालकृष्ण, चिरंजीवी और मोहन बाबू जैसे टॉप हीरो के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

8 साल की उम्र में पिता ने किया यौन शोषण

खुशबू सुंदर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह सिर्फ 8 साल की थीं, तब उनके पिता ने उनका यौन शोषण करना शुरू किया था। उन्होंने ये भी बताया था कि उनके पिता उनकी मां के साथ भी बहुत गंदा बर्ताव करते थे और उन्हें बेल्ट व जूतों से पीटते थे। जब वह 15 साल की हुई, तब उन्होंने अपने पिता के खिलाफ आवाज उठानी शुरू की। इसके बाद उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए।

खुशबू सुंदर ने बताया कि चेन्नई शिफ्ट होने और खुद का काम करने के बाद उन्हें इस दर्दनाक सच्चाई को सबके सामने लाने का साहस मिला था। एक्ट्रेस के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। लोग इसे लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।

पारिवारिक कहानियों और कमर्शियल फिल्मों में दमदार एक्टिंग करके खुशबू सुंदर ने खास पहचान बनाई है। एक्टिंग के साथ-साथ, खुशबू ने टीवी इंडस्ट्री में भी सफल शुरुआत की। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शो की होस्ट के तौर पर भी दर्शकों को इम्प्रेस किया है और रिएलिटी शो में जज के तौर पर भी दर्शकों को इम्प्रेस किया है।

खुशबू सुंदर ने दर्दनाक अनुभवों के बावजूद हार नहीं मानी

आपको बता दें कि खुशबू सुंदर ने कई टेलीविजन सीरियल को प्रोड्यूस भी किया है और प्रोड्यूसर के तौर पर भी सफलता हासिल की है। इस बीच खुशबू ने मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सुंदर सी से शादी की है। कपल की दो बेटियां हैं। हाल ही में उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी एक ग्रैंड सेरेमनी के रूप में हुई है। फिल्मों के अलावा खुशबू सुंदर राजनीति में भी एक्टिव हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक प्रमुख नेत्री हैं।

आज खुशबू सुंदर एक्टिंग, प्रोडक्शन, टेलीविजन और राजनीति जैसे कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। तमाम मुश्किलों और दर्दनाक अनुभवों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंची हैं। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि विपरीत परिस्थितियों से निकलकर भी इंसान अपनी पहचान बना सकता है।

Latest articles

Kajol की बहन Tanishaa Mukerji का बोल्ड लुक वायरल, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस का जलवा…

Tanishaa Mukerji Bold Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी एक...

Asaram News: 20 दिन की पैरोल के बाद भी जेल में क्यों बंद हैं आसाराम? राजस्थान सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा सवाल

जोधपुर: स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को लेकर राजस्थान में एक बार फिर कानूनी मामला चर्चा...

स्वरा भास्कर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती; बोलीं- ‘ये तेजी से बढ़ा’

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है।...

कर्नाटक में कांग्रेस नेता डेविड डिसूजा की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में मुख्य शूटर गिरफ्तार; SI भी घायल

कर्नाटक: कर्नाटक में कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की हत्या के बाद इलाके...

More like this

Kajol की बहन Tanishaa Mukerji का बोल्ड लुक वायरल, ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखा ग्लैमरस का जलवा…

Tanishaa Mukerji Bold Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी एक...

Asaram News: 20 दिन की पैरोल के बाद भी जेल में क्यों बंद हैं आसाराम? राजस्थान सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा सवाल

जोधपुर: स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को लेकर राजस्थान में एक बार फिर कानूनी मामला चर्चा...

स्वरा भास्कर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती; बोलीं- ‘ये तेजी से बढ़ा’

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है।...