अजब गजब

मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन पर जो केक बना था उसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे,इतने रु में तो एक कार आ जाये।

You will be shocked to know the cost of the cake made on the birthday of Mukesh Ambani's grandson Prithvi Ambani, a car can be bought for this much money.

बिजनेसमैन आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी 10 दिसंबर 2022 को दो साल का हो गया। हालांकि, उनके परिवार ने 2 जनवरी 2023 को मुंबई के जियो सेंटर में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जिसकी थीम ‘विंटर वंडरलैंड” थी। अब, हमें पृथ्वी के जन्मदिन के केक की एक झलक मिली, जो प्रसिद्ध ‘मोशिनो’ ब्रांड से प्रेरित था।

पृथ्वी अंबानी के दूसरे बर्थडे केक की तस्वीर

हाल ही में अंबानी परिवार के एक इंस्टाग्राम फैन पेज ने श्लोका और आकाश के बेटे पृथ्वी के दूसरे बर्थडे केक की तस्वीर शेयर की। प्रसिद्ध ब्रांड ‘मोशिनो’ के टेडी बियर के साथ एक विशाल 4 स्तरीय सफेद केक को फोटो में देखा जा सकता है, जिसे पेस्टल ईटिंग बॉल्स, उपहारों, दूध की बोतलों और कई अन्य प्यारी चीजों से भव्य रूप से सजाया गया था। केक के ऊपर एक प्यारा सा ‘मोशिनो’ बैग था, जिसमें से एक टेडी बियर बाहर झांक रहा था। कुल मिलाकर, पृथ्वी के जन्मदिन का केक वाकई बहुत खूबसूरत था।

पृथ्वी अंबानी की ‘विंटर वंडरलैंड’ बर्थडे पार्टी

पृथ्वी अंबानी 10 दिसंबर 2022 को दो साल के हो जाते, लेकिन किन्हीं कारणों से तब उनके लिए पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन 2 जनवरी 2023 को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपने बेटे पृथ्वी के लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। पेंगुइन-थीम वाले ‘विंटर वंडरलैंड’ बर्थडे बैश में आकाश टील ब्लू कैजुअल शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे, जबकि श्लोका सिंपल स्ट्राइप्ड स्केटर ड्रेस में क्यूट लग रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button