आप को जानकर हैरानी होगी लेकिन बता दें कि सोनाली बेंद्रे से लेकर मोनिका बेदी तक, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भी अपनी रियल लाइफ में जेल की हवा खा चूकी है। नाम जानकर आप को झटका लग सकता है, लेकिन यही सच्चाई है।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कई बार ना चाहते हुए भी विवादों का हिस्सा बन जाते है। ऐसे में आज हम आप को इस आर्टिकल में बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने जेल की हवा खाई है। तो आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते है।

1. मोनिका बेदी

आप को बता दें कि मोनिका बेदी का करियर में इतना नाम नहीं बना, लेकिन उनका विवादों से अक्सर नाता रहा है। दरअसल अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रिश्तें रखने के वजह 2002 में मोनिका बेदी को जेल की हवा खानी पडी थी।

लेकिन अब मोनिका बेदी अपने करियर की शुरुआत दोबारा कर चूकी है और कई सारे प्रोज्केट में दिखाई दे रही है।

2. श्वेता बसु प्रसाद

बता दें कि मकडी फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर काम करने के बाद श्वेता की देश के घर घर में पहचान बना चूकी थी। लेकिन करियर में जैसे जैसे वो आगे बढीं विवादों से नाता जुडता गया।

श्वेता की वेश्यावृति के आरोंपों में जेल की सलाखों के पीछे रहना पडा था। हालांकि अपने सफाई में उन्होंने खुद को आरोपी नहीं बल्कि पीडित बताया था और फंसाए जाने के आरोप लगाए थे।

3. ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही और उनके लाखों फैन्स भी रहे।

लेकिन अपने पति के साथ ड्रग्स की सप्लाई करते हुए पकडे जाने पर ममता को जेल जाना पडा था।

4. सोनाली बेंद्रे

बता दें कि सोनाली बेंद्रे भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार है। लेकिन धार्मिक भावनाओं के अपमान के आरोपों में सोनाली को जेल की हवा खानी पडी थी।

दरअसल उन्होंने एक फोटोशूट के दौरान पीले रंग का कुर्ता पहना था, जिस पर ओम नम: शिवाय लिखा था।

5. मधुबाला

भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसुरत और सबसे कामयाब एक्ट्रेस में शुमार है। लेकिन एक फिल्म प्रोड्यूसर के साथ विवाद में मधुबाला पर केस हो गया था।

इसी केस में उन्हें साल 1957 के दौरान कई सालों तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पडा था।

6. रिया चक्रवर्ती

बता दें कि इस लिस्ट में रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। दरअसल एक्ट्रेस पर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद उनके परिवारवालों ने गंभीर आरोप लगाए थे।

जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को कई दिनों तक जेल में रहना पडा था।

By hunny

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *