जब शिल्पा शेट्टी की यह 5 सबसे गंदे काम, जिन्हें लोग आज भी याद करके देते हैं गालियां, जाने ऐसा क्या कर दिया…..

जब भी बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं की बात होती है तो शिल्पा शेट्टी की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के साथ-साथ अपने अभिनय से देश के करोड़ों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। शिल्पा शेट्टी भले ही 46 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अपने अंदाज से यूपी बिहार में तहलका मचाने वाली शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती का जादू आज भी बरकरार है. शिल्पा शेट्टी पर बढ़ती उम्र का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। इस उम्र में भी वह 25 साल की लगती हैं।

शिल्पा शेट्टी का फिल्मी करियर शानदार रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और वह हर किरदार को बखूबी निभाना जानती हैं, लेकिन शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। पति के केस को लेकर शिल्पा ने काफी कुछ सहा है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन अब राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है. जेल से छूटने के बाद राज कुंद्रा अपने घर पहुंच गए हैं. वहीं दूसरी ओर शिल्पा शेट्टी के मायूस चेहरे पर अब खुशी लौट आई है। लेकिन इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी की कई मुसीबतें बढ़ गई थीं.

शिल्पा शेट्टी का विवादों से पुराना नाता रहा है। शिल्पा शेट्टी पर कई तरह के आरोप लगाए गए लेकिन उन बातों को हुए कई साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी जब वो किस्से सामने आते हैं तो लोग शिल्पा शेट्टी को लेकर भड़क जाते हैं. तो आइए जानते हैं शिल्पा शेट्टी की जिंदगी से जुड़े विवादों के बारे में…

जानिए शिल्पा शेट्टी से जुड़े कुछ किस्से-

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने एक अमेरिकी रियलिटी शो “बिग ब्रदर 5” में भाग लिया था। इस शो में उन्होंने नस्लभेदी टिप्पणी की थी, जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियां बटोर रही थीं. दरअसल, शो की कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने शिल्पा पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी। जिसके बाद भारत में जेडी गुडी के खिलाफ भारतीयों की काफी आलोचना हुई थी। शिल्पा शेट्टी ने इस शो में कई लोगों से लड़ाई की लेकिन एक्ट्रेस ने उन सबका बहादुरी से सामना किया।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से शादी की है। राज कुंद्रा की पहली पत्नी कविता ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी की वजह से ही उनका घर टूटा है। दरअसल, राज कुंद्रा से शादीशुदा होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी उन्हें डेट कर रही थीं। शिल्पा शेट्टी से शादी करने के लिए राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी कविता को तलाक दे दिया था। कविता का घर तोड़कर शिल्पा बनी राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी घर तोड़ने के अलावा कविता ने शिल्पा शेट्टी पर और भी कई आरोप लगाए थे।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर सबसे बड़ा आरोप 2013 में लगा था। ऐसी खबरें थीं कि शिल्पा शेट्टी अंडरवर्ल्ड से ताल्लुक रखती हैं लेकिन शिल्पा शेट्टी ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। शिल्पा शेट्टी के अंडरवर्ल्ड से जुड़ी खबरें सुनकर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया, लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया और शिल्पा शेट्टी सादे तरीके से अपनी जिंदगी जीने लगीं।

बता दें कि साल 2007 में जब शिल्पा शेट्टी एड्स को लेकर जागरुकता फैलाने का काम कर रही थीं, उस दौरान हॉलीवुड के एक कार्यक्रम में अभिनेता रिचर्ड गेरे भी थे. कार्यक्रम के दौरान ही रिचर्ड गेरे ने अचानक शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी विवादों में घिर गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *