जब सुनील शेट्टी ने मुस्लिम परिवार की लड़की को हिंदू धर्म अपनाकर रचाई शादी, बेहद दिलचस्प है अथिया की मम्मी पापा की लव स्टोरी…..

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी सोमवार को ही अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और लव वर्ड्स के वीडियो जोरों पर हैं। इस कपल ने अपनी शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा था और शादी की रस्में पूरी होने के बाद ही ये कपल एक दूसरे का हाथ थामे मीडिया के सामने पहुंचा. अथिया-केएल राहुल की लव-स्टोरी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है, लेकिन अथिया के माता-पिता यानी माना शेट्टी और सुनील शेट्टी की लव-स्टोरी भी एक समय कम चर्चा में नहीं थी। क्योंकि, बॉलीवुड अभिनेता सुनील ने एक गुजराती मुस्लिम परिवार की माना कादरी से शादी की थी।

सुनील शेट्टी ने जब माना से शादी की तो हर जगह उनके ही चर्चे हुए। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुनील और माना की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के इस पावर कपल की फिल्मी लव-स्टोरी।

सुनील शेट्टी की प्रेम कहानी एक पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई, जहां अभिनेता ने माना को पहली बार देखा था। वह मोबाइल का जमाना नहीं था ऐसे में अभिनेता की दोस्ती माना की बहन से हो गई। माना को पहली नजर में दिल दे बैठे सुनील उसके करीब आने के बहाने ढूंढने लगे। माना की बहन ने ही सुनील से पहली बार बात की थी। दोनों के बीच बातें बढ़ीं और बातों के साथ-साथ नजदीकियां भी बढ़ीं.

लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने 1991 में शादी कर ली। सुनील अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और इसका सबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। शादी के एक साल बाद माना ने अपनी पहली संतान अथिया को जन्म दिया। जिन्होंने बाद में बॉलीवुड में एंट्री की और अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी। माना और सुनील शेट्टी का एक और बेटा अहान शेट्टी है और वह भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुका है। अहान ने 2021 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें वह तारा सुतारिया के साथ नजर आए थे। चर्चा है कि अहान को अपने करियर में एक और फिल्म भी मिल गई है, जिसकी शूटिंग इसी साल से शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *