आप तो जानते ही होंगे कि शाहरुख खान के परिचय से आज कोई मोहताज नहीं है। शाहरुख खान ने ‘बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ और ‘कुछ-कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।
शाहरुख खान ने बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से लेकर करिश्मा कपूर, जूही चावला और काजोल तक सारी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। उन्होंने इसके अलावा भी कई सारी एक्ट्रेस के साथ सफल ऑनस्क्रीन जोडी बनाई है।
शाहरुख खान की काजोल के साथ उनकी जोडी को फैंस ने खूब पसंद किया है। इसमें हैरानी की बात नहीं है कि उन्हें अक्सर इन खूबसुरत अभिनेत्रियों के साथ ऑफ स्क्रीन भी जोडा गया है।
बता दें कि ‘रोमांस के बादशाह’ के डेटिंग की अफवाहें तो उडी, लेकिन बॉलीवुड के किंग खान ने अपने हाजिर जवाब से ट्रॉलर्स का मुंह बंद करना भी अच्छे तरीके से जानते है।
एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने एक बार अपनी महिला कॉ-स्टार के साथ उनके कामकाजी संबंधो को सनसनीखेज बनाने वाली पत्रिकाओं के बारे में बात की थी।
काजोल, जूही चावला और अन्य के साथ अपनी अफवाहों के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिंकअप को घृणित बताया था और कहा था, “काजोल और मैं? चलो, वो तो बस एक बच्ची है, आंटी तनुजा की बेटी, मेरी छोटी बहन।”
बता दें एक अलग बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने यह कहा था कि में जूही, माधुरी, मनीषा, शिल्पा, सोनाली, नगमा, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, उर्मिला के साथ काम करता हूं। मैं उनके साथ बिस्तर पर नहीं गया, मैं काजोल के साथ सोने नहीं गया था।
अपने कॉ-स्टार्स का सम्मान करने के बारे में बोलते हुए शाहरुख ने कहा था कि वह समलैंगिक नहीं है, लेकिन वह लडकियों द्रारा केवल इसलिए आकर्षित नहीं होते क्योंकि उनके पास सुंदरता है।
शाहरुख के अनुसार इसका स्त्री के चरित्र, बुद्धि और शारीरिक आकर्षण से अधिक संबंध होना चाहिए। शाहरुख खान इस दौरान कबूल किया कि, गौरी के पास ये सब है, तो मैं दूसरी लड़कियों का पीछा क्यों करूं ?