Breaking
20 Apr 2025, Sun

पहली ही रात दूल्हे ने दुल्हन के साथ कर दी ऐसी हरकत,जानकर आपके भी खड़े हो जायँगे रौंगटे।

शादी को लेकर हर व्यक्ति सपने संजोता है। शादी को लेकर खास प्लानिंग होती है और भविष्य को लेकर सबके अपने-अपने सपने होते हैं। सुहाग रात को लेकर हर नवविवाहित जोड़ा उत्साहित और रोमांचित होता है, लेकिन अगर शादी की पहली रात ही पार्टनर के काले सच से सामना हो जाए तो इससे ज्यादा दुखद और दर्दनाक कुछ नहीं हो सकता।

हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया। सुहाग सेज पर बैठी दुल्हन को दूल्हे के बारे में ऐसी बात पता चली कि उसकी पूरी दुनिया ही उजड़ गई। वह तुरंत अपने मायके पहुंची और अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद हंगामा मच गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी के सात वचन लेने के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार वालों की रजामंदी के बाद धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद सुहाग रात की रात कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर दुल्हन दंग रह गई।

इस तारीख को जन्मे बच्चे बनते हैं रतन टाटा जैसे बड़े बिजनेसमैन

पहले तो दुल्हन को यकीन ही नहीं हुआ कि जिस शख्स के साथ उसने जिंदगी बिताने की कसमें खाई हैं वो समलैंगिक है। दुल्हन ने अपने परिवार वालों को बताया कि दूल्हा समलैंगिक है। इसके बाद हंगामा मच गया। अब दुल्हन ने इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग से की है।

रात में करता था मेकअप

हरिद्वार जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नवविवाहिता का आरोप है कि उसका पति समलैंगिक है। उसका पति रात में उठकर लड़कियों जैसा मेकअप करता था।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे और उसके परिवार को धोखे में रखकर उसकी शादी करवाई है। दुल्हन ने बताया कि इसी साल उसकी शादी हरियाणा के यमुनानगर निवासी युवक से हुई थी। पति के समलैंगिक निकलने के बाद मानो नवविवाहिता की पूरी दुनिया ही उजड़ गई।

शादी में लाखों खर्च, लग्जरी कार भी दी

दुल्हन और उसके परिवार ने बताया कि शादी में लाखों रुपये खर्च किए गए। लड़के को लग्जरी कार भी दी गई। लड़की के परिवार का कहना है कि शादी में 70 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए। शादी में दूल्हे को लग्जरी कार भी दी गई। इसके अलावा सोने के जेवर भी दिए गए। परिजनों ने बताया कि शादी में ससुराल वालों की सभी मांगें भी पूरी की गईं।

बताया जाता है कि शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन कभी मिले ही नहीं थे। परिवारों की रजामंदी के बाद ही शादी तय हुई थी। शादी से पहले जब भी लड़की अपने होने वाले पति को मिलने के लिए बुलाती या उससे बात करना चाहती तो वह दूरी बना लेता। लड़का रात में जल्दी सो जाने का बहाना बनाकर लड़की से बात करने से बचता था। दुल्हन का आरोप है कि लड़का वॉयस कॉल पर बात करने की बजाय सिर्फ मैसेज पर ही चैट करता था।

By Khabar Bharat Tak

Hello friends..., My Name is Ravi Gupta and my Educational Qualification is Bachelor of Arts (B.A) Graduation. And for the last 5 years I have been giving updates on education related schemes and categories like automobile and technology. On this khabarbharattak website also you all will be given updates related to all these categories through articles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *