Breaking
20 Apr 2025, Sun

30 साल बाद फिर से शनि देव होंगे इन राशियों पर मेहरबान 2025 से बदल जाएगी किस्मत,बनेगा शश राजयोग।

कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि बदलते हैं, जिसका प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। आपको बता दें कि शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। अपनी स्वराशि में होने से शनि शश नामक राजयोग बना रहे हैं, जिसे पंच महापुरुषों में से एक माना जाता है। शनि के शश राजयोग बनने से कुछ राशियों के लोगों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेंगे शनि देव मेहरबान…

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शश राजयोग पंचमहापुरुष योगों में से एक है। जो तब बनता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थित होता है।

Table of Contents

कुंभ राशि

इस राशि के लग्न में शशा राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। साल 2025 तक इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब सारा धन भी मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग विदेश में नौकरी, शिक्षा या व्यापार करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवन में कई खुशियां दस्तक दे सकती हैं। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब खत्म हो सकती हैं। आपमें कई रचनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिन्हें आप आने वाले समय में अपने करियर में शामिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए कुंभ राशि का शशा राजयोग बनना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ भी मिल सकता है। आपका आध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। इसके साथ ही आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही करियर को लेकर चल रही टेंशन अब खत्म हो सकती है। साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के भी योग हैं। व्यापार में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

शशा महापुरुष राजयोग मकर राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में कई खुशियों भरे पल दस्तक दे सकते हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आप ऐसा कर सकते हैं। आप अपने काम और लगन से एक अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। आप अपनी वाणी के प्रभाव से भी सभी को प्रभावित कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

By Khabar Bharat Tak

Hello friends..., My Name is Ravi Gupta and my Educational Qualification is Bachelor of Arts (B.A) Graduation. And for the last 5 years I have been giving updates on education related schemes and categories like automobile and technology. On this khabarbharattak website also you all will be given updates related to all these categories through articles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *