Today Gold Price : सोने चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, लोगों की हुई बल्ले बल्ले, जानें 10 ग्राम सोने का भाव…….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज यानी 03 अप्रैल 2023 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी की कीमत 71 हजार रुपए प्रतिकिलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,251 रुपए है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 71173 रुपए है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार शाम 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 59751 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो आज सुबह 59251 रुपए पर आ गई है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है।

आज सोने और चांदी की कीमत क्या है?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज सुबह 59,014 रुपये पर आ गई है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 54274 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 44438 पर आ गई है। वहीं, 585 शुद्धता वाला सोना आज सस्ता होकर 34,662 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता की एक किलो चांदी आज 71173 रुपये की हो गई है।

जानिए शुद्धता के हिसाब से 10 ग्राम सोने का रेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment