जैसा की आप सबको मालूम है अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं और उसी को लेकर अब पोल आने भी शुरू हो चुके हैं! अब न्यूज़ एजेंसी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सर्वे करेगी और इन सर्वो में यह देखा जाएगा कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर किसे राज्य की सत्ता सौंपने जा रही है?
कि आखिरकार उत्तर प्रदेश की जनता के मन में क्या चल रहा है और किस को मुख्यमंत्री का दावेदार मान रही है! एक ऐसा ही सर्वे सामने आया है जो कि टाइम्स नाउ ने किया है! इस सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अंदर अपनी सरकार बना रही है! बीजेपी इस बार ढाई सौ से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर रहे हैं!
https://twitter.com/MeghUpdates/status/1424418202948308995
वही इस सर्वे में यह भी पूछा गया है कि जनता किस मुख्यमंत्री को ज्यादा पसंद करती हैं? तो ऐसे में जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की जनता सबसे ज्यादा वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही पसंद कर रही है! 42.2 प्रतिशत लोग एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के अंदर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है!