बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर ही अपनी खूबसूरती से लाखों फैंस का दिल जीत लेती हैं. उनके चाहने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। नोरा फतेही जितना शानदार डांस करती हैं। उतनी ही वह अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। यही वजह है कि नोरा फतेही के लाखों फैन हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. नोरा फतेही अक्सर अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
फैंस नोरा फतेही की हर तस्वीर को खूब पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम उनके फैंस के लिए एक्ट्रेस की 100 तस्वीरों का खास तोहफा लेकर आए हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही की 100 तस्वीरें हैं। इन 100 तस्वीरों में उनकी नई और पुरानी दोनों तरह की तस्वीरें शामिल हैं। कई तस्वीरों में खूबसूरती के साथ-साथ नोरा फतेही का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।
एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें बॉलीवुड के कई नामी सितारों के साथ हैं। इतना ही नहीं वीडियो में नोरा फतेही की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी हैं। जिसे शायद ही एक्ट्रेस के फैंस ने देखा होगा. इन सभी तस्वीरों में उनका अंदाज देखते ही बन रहा है। नोरा फतेही की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि नोरा फतेही सबसे पहले साल 2014 में फिल्म रोर में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में अपने आइटम नंबर से सुर्खियां बटोरी थीं। नोरा फतेही आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म भुज में एक्टिंग करती नजर आई थीं।