बॉलीवुड

सुनील शेट्टी की इस फेमस एक्टर्स का बीमारी की वजह से बदल चुका है पूरा लूक, हुई ऐसी हालत की लोगों को पहचाने में भी नही आई……

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक्ट्रेस और सिंगर रागेश्वरी लूंबा ने 90 के दशक में बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। उनके कई गाने लोगों को पसंद आए. रागेश्वरी ने अपने समय में सैफ अली खान, गोविंदा, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।

छोटी उम्र से ही उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रख दिया था। रागेश्वरी महज 22 साल की थीं जब उनका पहला म्यूजिक एल्बम ‘दुलहनिया’ रिलीज हुआ था। उन्होंने इस एल्बम में गाने भी गाए और इसमें अभिनय भी किया। लोगों ने उनके गानों पर खूब प्यार भी लुटाया.

बीमारी के कारण सब कुछ खराब हो गया

90 के दशक के टॉप पॉप स्टार्स में रागेश्वरी का नाम भी शामिल था. हालांकि करियर के पीक पर पहुंचने के बाद उन्हें एक बीमारी हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दिन एक्ट्रेस को अपने चेहरे में बदलाव महसूस हुआ. जब उन्होंने डॉक्टर से बात की तो रागेश्वरी को पता चला कि उन्हें पैरालिटिक अटैक आया है।

इससे रागेश्वरी का आधा चेहरा और सीना सुन्न पड़ गया। हालत इतनी खराब हो गई थी कि रागेश्वरी किसी से बात तक नहीं कर पाती थी। हालांकि योग और थेरेपी की मदद से उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ, लेकिन इसके बाद उन्होंने गाना छोड़ दिया।

//www.instagram.com/embed.js

रागेश्वरी ने 2012 में लंदन बेस्ड वकील सुधांशु स्वरूप से शादी की थी। दोनों अपने बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रागेश्वरी का लुक पहले से काफी बदल गया है। अब भी वह बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

रागेश्वरी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 1993 में गोविंदा की सुपरहिट फिल्म ‘आंखें’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी में सैफ के साथ नजर आईं। इनके अलावा रागेश्वरी ‘दिल कितना नादान है’, ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button