Windsor EV 20000 Model Sell: एमपी मोटर्स (JSW MG Motor) द्वारा सितंबर 2024 में लॉन्च की गई Windsor EV ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। यह कार भारत की सबसे तेज़ी से बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। केवल 6 महीनों में 20,000 से अधिक यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। भारतीय बाजार में यह इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Creta EV, Tata Nexon EV, Mahindra XUV400 EV, Tata Punch EV और Curvv EV जैसे दिग्गज मॉडलों को कड़ी टक्कर दे रही है।
कंपनी का दमदार परफॉर्मेंस का वादा
Windsor EV में 38 kWh की बैटरी पैक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 332 किलोमीटर की रेंज देती है। हालांकि वास्तविक जीवन में इसकी रेंज 260 से 280 किलोमीटर के बीच रहती है। DC फास्ट चार्जर से बैटरी 55 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें पोर्टेबल चार्जर के साथ-साथ वॉल बॉक्स चार्जर का विकल्प भी दिया गया है।
MG Windsor EV की कीमतें
Windsor EV को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
- Excite वेरिएंट: ₹13,99,800
- Exclusive वेरिएंट: ₹14,99,800
- Essence (टॉप वेरिएंट): ₹15,99,800 (सभी कीमतें एक्स-शोरूम)
अगर आप इसे MG के Battery as a Service प्लान के तहत खरीदते हैं, तो कीमत करीब ₹4 लाख तक कम हो जाती है। हालांकि, इस प्लान में प्रति किलोमीटर ₹3.5 का ही खर्चा आता है।
वही, आपको बता दे कि पहली बार कार खरीदने वालों को बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है। जबकि दूसरी बार खरीदने वाले ग्राहकों को 8 साल या 1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी मिलती है।
Windsor EV के खास फीचर्स
Windsor EV का इंटीरियर काफी प्रीमियम और आरामदायक बनाया गया है। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं:
- Knight Black इंटीरियर
- रॉयल टच गोल्ड इंटीरियर हाइलाइट्स
- लेदर पैक ड्राइवर आर्मरेस्ट
- फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
- 60:40 रियर स्प्लिट सीट
- फ्रंट और रियर हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट
- ओपन फ्रंट कंसोल स्टोरेज
- एलईडी लगेज लैंप
- रियर एसी वेंट
- एलईडी फ्रंट रीडिंग लैंप
सेफ्टी में भी नंबर वन
इस इलेक्ट्रिक कार में करीब 19 सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं:
- इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक
- 6 एयरबैग्स
- ESP (Electronic Stability Program)
- ESS (Emergency Stop Signal)
- डिस्क ब्रेक्स
- चाइल्ड लॉक
- सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
निष्कर्ष:
अगर आप एक स्टाइलिश, सुरक्षित और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं, तो Windsor EV एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी दमदार बैटरी, प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक कीमत इसे आज के समय की सबसे स्मार्ट खरीदारी बनाते हैं।