प्रियंका चोपड़ा जब फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर रही थीं, तब उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। बॉडी शेमिंग भी खूब हुई। किसी ने फिगर पर सवाल उठाए तो किसी ने एक्सपोज करने को कहा। लेकिन स्टारडम के इस शिखर पर पहुंचने के बाद भी प्रियंका को एक बार फिर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ेगा, ऐसा खुद एक्ट्रेस ने भी नहीं सोचा था। हाल ही में एक इवेंट में प्रियंका को बॉडी शेम किया गया। उनके शरीर पर कुछ इस तरह कमेंट किया गया कि एक्ट्रेस अपने पति निक जोनास और परिवार को ये सब बताते हुए रो पड़ीं.
इस बात का खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया। प्रियंका इन दिनों अपनी सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में हैं और इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए प्रियंका को मेल एक्टर जितनी ही फीस मिली थी। लेकिन प्रियंका इस बात से हैरान रह गईं कि उन्हें बॉडी शेम किया गया। प्रियंका ने साउथवेस्ट फिल्म फेस्टिवल में अमेजन स्टूडियोज के प्रमुख से बातचीत में पूरी घटना बताई।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘कल किसी ने मुझसे कहा कि मैं सैंपल साइज की नहीं हूं। बहुत सारी ऐसी बातें कही गईं जो खराब थीं। मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने इस बारे में अपनी फैमिली और पति निक जोनस को बताया। मैं रोने लगी। मुझे इस बात का दुख हुआ कि मैं सैंपल साइज की नहीं हूं और यही समस्या है। हम में से बहुत से लोग हैं जो सैंपल साइज के नहीं हैं।’
प्रियंका ने आगे बताया कि हॉलीवुड में साइज 2 को सैंपल साइज माना जाता है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपने पूरे करियर में काफी कमेंट्स और ताने सुनने को मिले। पहले भी उन्हें कभी कलर तो कभी बॉडी टाइप को लेकर बातें कही जाती थीं।