वही कातिल जोबन, मतवाली चाल….वही चेहरा! करिश्मा कपूर की हमशक्ल की तस्वीरें असली पहचानें में होगी मुश्किल……

पाकिस्तान की एक इन्फ्लुएंसर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की हूबहू कॉपी लगती है। दोनों की तस्वीरें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और दोनों में फर्क नहीं कर पाएंगे। करिश्मा कपूर की हमशक्ल पाकिस्तान से है और उनका नाम हिना खान है। हिना हूबहू करिश्मा कपूर की तरह दिखती हैं।
द क्विंट को दिए एक इंटरव्यू के दौरान हिना खान ने बताया था कि उन्हें एक्टिंग का बहुत शौक है और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने डबस्मैश वीडियो बनाना शुरू किया. बाद में उन्होंने टिक-टॉक वीडियो पर अभिनय करना शुरू किया।
हिना अक्सर करिश्मा कपूर के लुक में अपना जलवा इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उसे देखकर हर कोई धोखा खा जाता है और उसे करिश्मा कपूर ही समझने लगता है।
हिना करिश्मा की फिल्मों के डायलॉग्स और गानों पर वीडियो बनाती हैं जो काफी वायरल होते हैं। तस्वीरों में हिना हूबहू करिश्मा कपूर की तरह लग रही हैं। बालों से लेकर मेकअप तक हिना फुल करिश्मा लुक में वीडियो या तस्वीरें शेयर करती हैं।
लोलो की तरह दिखने और उनकी तरह एक्टिंग करने वाले लोग उन्हें करिश्मा कपूर कहने लगे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर हिना खान की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। बिल्कुल करिश्मा की तरह दिखने की वजह से हिना खान एक वक्त सुर्खियों में भी रही थीं।