हिंदी गानों में अंग्रेजी, पंजाबी मिक्स और रैप का तड़का लगाकर युवाओं को एक से बढ़कर एक पार्टी सॉन्ग देने वाले हनी सिंह का आज जन्मदिन है. यो-यो के नाम से मशहूर हनी सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. हनी सिंह का असली नाम हरदेश सिंह है।
हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब में हुआ था। उनका विवाह शालिनी तलवार से हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो के जरिए की थी। बाद में हनी ने अपने नाम में यो-यो जोड़ लिया, जिसका मतलब है ‘अपना अपना’।
हनी सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। हाई हिल्स, इंग्लिश बीट समेत तमाम गानों के जरिए हनी ने भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी पहचान बनाई। शोहरत के साथ-साथ हनी सिंह ने अपने काम से करोड़ों की संपत्ति भी बनाई।
उनके पास दुनिया की बेहतरीन कारें हैं, वहीं उनका घर और लाइफस्टाइल भी बेहद आलीशान है। हनी सिंह सिर्फ एक गाने से ही अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। आइए जानते हैं-
भारतीय गायक, संगीतकार, संगीत निर्माता, रिकॉर्डिस्ट, लाइव कलाकार हनी सिंह बहुत अमीर हैं। उनकी पंजाब और दिल्ली एनसीआर में संपत्ति है। पंजाब में उनका पुश्तैनी घर है, जो काफी बड़े इलाके में फैला हुआ है।
इस घर की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। वहीं, दिल्ली एनसीआर के पॉश इलाके गुड़गांव में उनका एक आलीशान घर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास मुंबई और नोएडा में भी संपत्ति है।