बॉलीवुड

देश के सबसे मशहूर वकील Harish Salve नही बल्कि बॉलीवुड के इन सितारों ने भी बुढ़ापे में रचाई है शादी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिग्गज वकील हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है। तीसरी बार शादी करने के बाद हरीश एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लंदन में उन्होंने ट्रिना नाम की महिला से शादी की है। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और देश के दिग्गज वकील हरीश साल्वे ने इससे पहले साल 2020 में कैरोलिन ब्रॉसार्ड से शादी की थी।

इतना ही नहीं उनकी दो बेटियां भी हैं और वह देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं। सिर्फ हरीश साल्वे ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने कम उम्र के पार्टनर को अपना हमसफर बनाया है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं…

इन सितारों ने उम्र की सीमा तोड़कर रचाई शादी

जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख

साल 2012 में जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख शादी करके एक-दूसरे के हो गए। दोनों की उम्र में करीब 9 साल का अंतर है, लेकिन उम्र की सीमा तोड़कर दोनों ने शादी कर ली और अब ये कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं।

सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं. हालांकि दोनों के बीच 10 साल का अंतर है लेकिन फिर भी दोनों साथ में बेहद प्यारे लगते हैं।

कबीर बेदी और परवीन दुसांज

कबीर बेदी और परवीन दुसांज की उम्र में भी 29 साल का अंतर है, लेकिन फिर भी दोनों ने शादी कर ली और एक साथ खुश हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी भी फैन्स को खूब पसंद आती है. हालांकि दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी एक अद्भुत जोड़ी हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है, लेकिन दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button