अजब गजब

अपनी IPL क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस की जीत की दुआ मांगने के लिए नीता अंबानी ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा,फोटो हुई वायरल।

Nita Ambani bowed down at the Golden Temple to pray for the victory of her IPL cricket team Mumbai Indians, photo went viral.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी IPL 2023 में मुंबई इंडियंस (MI) की जीत की दुआ मांगने अमृतसर पहुंचीं. नीता अंबानी ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और मुंबई इंडियंस की जीत की दुआ मांगी. जिस वक्त नीता अंबानी स्वर्ण मंदिर पहुंचीं उस वक्त मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स 11 के बीच मैच चल रहा था। उनकी दुआ का ही असर रहा कि बीती रात खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 11 रन से हरा दिया।

आपको बता दें कि नीता अंबानी एमआई टीम की जर्सी पहनकर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं और इसके बाद सीधे सूचना केंद्र पहुंचीं. जहां उन्होंने सिख रीति-रिवाज के अनुसार गुलाबी चुन्नी से अपना सिर ढक रखा था। इसके बाद उन्होंने गुरुघर की परिक्रमा की और माथा टेका। प्रसाद ग्रहण करने के बाद उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब में मत्था टेका।

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम की स्थिति उतनी मजबूत नहीं है, लेकिन बुधवार देर रात स्वर्ण मंदिर पहुंचने के बाद नीता अंबानी की दुआ कुबूल हुई. बीती रात खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 11 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट भी सुधरा और अंक 8 से बढ़कर 10 हो गए। मुंबई इंडियंस की टीम किंग्स 11 की टीम को हराकर अब 7वें नंबर पर आ गई है।

खास बात यह रही कि मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 11 से हराया। यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बनाए, जबकि मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच जीत लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button