अजब गजब

मुकेश अंबानी ने कर दिया वो काम जो अबतक पूरी दुनिया मे किसी मालिक ने अपने कर्मचारि के साथ नही किया,मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ का घर अपने कर्मचारि के नाम करके नई मिसाल पैदा की।

Mukesh Ambani created a new example by naming a house worth 1500 crores in the name of his employee.

उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने दोस्त और पुराने कर्मचारी मनोज मोदी को मुंबई में 1500 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट किया है। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का दाहिना हाथ माना जाता है। इसलिए उन्हें रिलायंस का कर्मचारी होने के साथ-साथ मुकेश अंबानी का मित्र होने का भी दर्जा प्राप्त है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस के लिए लिए जाने वाले सभी अहम फैसलों में उनकी सहमति जरूरी होती है।

मनोज मोदी वर्षों से रिलायंस के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी ईमानदारी और वफादारी का ही नतीजा है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी उनका काफी सम्मान करते हैं। हर कोई उनकी सलाह मानता है। अब मुकेश अंबानी ने अपने सबसे चहेते कर्मचारी और दोस्त को उसकी मेहनत का फल 22 मंजिला इमारत के रूप में देने का फैसला किया है।

ये घर मुंबई के पॉश इलाके नेपियन सी रोड में है, जिसे 1.7 लाख स्क्वायर फीट जमीन पर बनाया गया है. इस भवन का नाम वृंदावन रखा गया है। बिल्डिंग की शुरुआती 7 मंजिलों का इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जाएगा। घर का ज्यादातर फर्नीचर इटली से इम्पोर्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर मिलने के बाद मनोज ने मुंबई में अपने 41.5 करोड़ रुपये के 2 फ्लैट बेच दिए हैं।

बता दें कि मुकेश अंबानी और मनोज मोदी दोनों क्लास मेट रहे हैं। दोनों ने मुंबई के इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईसीटी) में साथ-साथ पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब मुकेश अंबानी अपने पिता के साथ रिलायंस में काम करने लगे तो उन्होंने अपने सहपाठी मनोज को भी बुलाया। जानकारी के मुताबिक, मुकेश के साथ मनोज 1980 से रिलायंस के लिए सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button