महिंदा की एसयूवी कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। अगर आपने भी नई एसयूवी कार खरीदने का प्लान बनाया है तो महिंद्रा के मॉडल्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी लोकप्रिय एसयूवी पेश करती है। तो फिर देर किस बात की, यहां आप देख पाएंगे कि फरवरी 2023 में महिंद्रा की किन कारों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।

Mahindra Bolero कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। पिछले महीने इसकी 9,782 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार को गांव और देहात में काफी पसंद किया जा रहा है। Mahindra बहुत जल्द Mahindra Bolero Neo Plus को 7 और 9 सीट विकल्पों के साथ पेश कर सकती है।

फरवरी 2023 में Mahindra Scorpio की 6,950 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इनमें स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक दोनों शामिल हैं। पिछले साल लॉन्च हुई स्कॉर्पियो एन ने बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, Scorpio Classic को भी नए अंदाज में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *