जाने भारत के उन 5 रेसलरों के बारे में जिन्होंने WWE के मंच पर भारत का नाम रोशन किया और रच दिया इतिहास, एक तो भगवान भोलेनाथ का है बड़ा भक्त।
Know about those 5 Indian wrestlers who made India proud on the WWE stage and created history, one is a big devotee of Lord Bholenath.

वैसे तो भारत के कई एथलीटों ने बड़े स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। कुश्ती के क्षेत्र में भी भारत पीछे नहीं है। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के मंच पर कई भारतीयों ने देश का नाम रोशन किया है। आज हम आपको ऐसे ही 5 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो भारतीय थे और जिन्होंने WWE में भारत का मान बढ़ाया।
जिंदर महल WWE के सबसे सफल रैसलर में से एक हैं। कम समय में उन्होंने खूब नाम कमाया. अपने करियर के दौरान, वह एक विश्व चैंपियन थे और उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीती थी। ग्रेट खली के बाद वे डब्ल्यूडब्ल्यूई के मंच पर भारत के लिए सबसे सफल पहलवान बने।
द ग्रेट खली का नाम कौन नहीं जानता। जिन्होंने अंडरटेकर जैसे बड़े दिग्गजों को रिंग में मात दी थी। Wwe में अगर किसी रेसलर ने भारत का मान सबसे ज्यादा बढ़ाया है तो वो हैं द ग्रेट खली। खली को भारतीय ही नहीं बल्कि दुनिया भर के प्रशंसक पसंद करते हैं। ग्रेट खली अब डब्ल्यूडब्ल्यूई से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
सिंह ब्रदर ने जिंदर महल के साथ WWE में एंट्री की। पहले सिंह ब्रदर्स को बॉलीवुड बॉयज के नाम से जाना जाता था। दो भाइयों में से एक का नाम सुनील सिंह और दूसरे का नाम समीर सिंह है।
रिंकू सिंह राजपूत को वीर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने नेक्स्ट WWE के साथ अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने सौरव गुर्जर और जिंदर महल की सात टीम अप भी की थी। रिंकू सिंह राजपूत भी महादेव के बहुत बड़े भक्त हैं।
सौरव गुर्जर पहले किक बॉक्सिंग के खिलाड़ी हुआ करते थे. उन्होंने साल 2018 में WWE की दुनिया में कदम रखा था। फिलहाल वो आगे WWE में खेलते नजर आ रहे हैं।