अजब गजबजानकारी

बुरी खबर! IPL के फैंस के लिए आई बड़ी दुःख भरी कहानी, फ्री में नही देख सकेंगे IPL! देना होगा चार्ज…..

Jio Cinema App Recharge: जियो सिनेमा अब तक पूरी तरह फ्री था लेकिन अब Jio Cinema ऐप को चलाने के लिए एक चार्ज देना होगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Jio Cinema Recharge इस साल IPL सीजन से पहले रोल आउट कर दिया जाएगा।

Jio Cinema App Recharge: क्रिकेट फैंस को Jio ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल Jio ने अपने Jio Cinema प्लेटफॉर्म के लिए चार्ज करने का ऐलान किया है। बता दें कि जियो सिनेमा अब तक पूरी तरह फ्री था। लेकिन अब Jio Cinema ऐप को चलाने के लिए एक चार्ज देना होगा। हालांकि कितना चार्ज देना होगा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी ने कंफर्म किया है कि Jio Cinema Recharge इस साल IPL सीजन से पहले रोल आउट कर दिया जाएगा।

Jio Cinema के लिए चुकाने होंगे पैसे | Jio Cinema App Recharge

Jio Cinema एक ऐप आधारित डिजिटल कंटेंट प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म है, जो Jio द्वारा समर्थित है। यूजर्स इस ऐप पर फ्री में टीवी चैनल्स का लुत्फ उठाते थे। इसके लिए मोबाइल में जियो रिचार्ज होना जरूरी था। इसके बाद यूजर्स प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर फ्री में मूवी, शो, न्यूज, म्यूजिक और क्रिकेट का लुत्फ उठाते थे।

इस बार IPL का Jio Cinema पर फ्री टेलिकास्ट किया जा रहा था। इससे जियो के ग्राहकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। क्योंकि Jio Cinema ऐप का लुत्फ सिर्फ Jio यूजर्स ही उठा सकते थे। ऐसे में Airtel को घाटा हो रहा था।

Jio Cinema App Recharge
Jio Cinema App Recharge

Airtel ने JIO पर लगाया नियमों के उल्लंघन का आरोप

लेकिन इसके चलते जियो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Airtel ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और Jio के खिलाफ भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) से शिकायत की। इसमें ब्रॉडबैंड और डिजिटल ऐप्स के लिए कानून बनाने की मांग की गई थी।

Airtel का कहना है कि Jio DTH को खत्म करना चाहता है। जहां DTH पर मैच देखने के लिए 19 रुपये लिए जा रहे हैं। वही क्रिकेट मैच जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button