अजब गजब

यदि आप भी हो मच्छरों से परेशान तो घर मे लगाए ये 3 पौधे मच्छर आपके पास भी नही भटकेगा।

If you are also troubled by mosquitoes, then plant these 3 plants in the house; mosquitoes will not stray near you either.

Join us Now

हमारे Talegram से जुड़े
Join Now
हमारे Google News से जुड़े
Join Now

मच्छरों से छुटकारा पाना आसान नहीं है। गर्मी के मौसम में शाम या सुबह मच्छर आपके घर में बैठना भी मुश्किल कर देते हैं। मच्छर के काटने से न केवल गंभीर बीमारी का खतरा पैदा होता है, बल्कि एलर्जी का कारण भी माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए अलग-अलग पौधों को बगीचे में लगा सकते हैं।

लहसुन का पौधा

अगर आप अपने घर के बगीचे में लहसुन का पौधा लगाते हैं तो मच्छरों के पनपने की संभावना कम हो जाएगी। मच्छरों को लहसुन की गंध पसंद नहीं होती इसलिए वे इस पौधे से दूर ही रहते हैं। आपको बता दें कि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। आप इसे लगाने के लिए गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं और पौधा लगाते वक्त बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको ऐसी मिट्टी का चुनाव करना है जिसमें नमी तो हो लेकिन पानी का जमाव न हो।

युकलिप्टुस

अगर आपका बगीचा बड़ा है तो आप यूकेलिप्टस का पौधा लगा सकते हैं। इसकी बुआई के लिए वर्षा ऋतु सर्वोत्तम होती है। इस पेड़ में मौजूद तेल मच्छरों को भगाने के काम आता है। अगर आप इसे बगीचे में लगाते हैं तो आपके घर के आसपास मच्छर नजर नहीं आएंगे। ध्यान रहे कि यूकेलिप्टस का पौधा वहां लगाना चाहिए जहां अन्य पौधे न हों क्योंकि यह पौधा मिट्टी के पोषक तत्वों को तेजी से सोख लेता है, जिससे मिट्टी की संरचना शुष्क और बंजर हो जाती है। इस पौधे को आप घर के बाहर भी लगा सकते हैं।

सिट्रोनेला

सिट्रोनेला का पौधा गर्मियों में लगाना बेहतर होता है क्योंकि इस मौसम में सिट्रोनेला की ग्रोथ अच्छी होती है। इस पौधे की पत्तियों से एक विशेष सुगंध निकलती है जो मच्छरों को भगाने में मदद करती है। इस पौधे को आप रूम फ्रेशनर के तौर पर भी कमरे के अंदर रख सकते हैं। इससे निकलने वाली खुशबू आपके घर के वातावरण को खुशनुमा बना देती है।

बॉलीवुड की मशाला न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें सिर्फ़ Khabar Bharat Tak पर बॉलीवुड की खबरें , अजब गजब खबर , बिजनेस खबर , टीवी जगत की खबर , तकनीक खबर , जानकारी खबर ये सभी खबरें भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Khabar Bharat Tak पर |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button