बहन अर्पिता की ईद पार्टी में Ex GF संगीता बिजलानी के इस हरकत पर जड़ा सलमान खान को थप्पड़, लोग बोले: इन्ही हरकतों के पीछे ये कुवारा रह गया….
Ex GF Sangeeta Bijlani slapped Salman Khan for this act in sister Arpita's Eid party, people said: behind these antics he remained a bachelor....

ईद के मौके पर अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने अपने घर पर एक पार्टी भी रखी। इस ईद पार्टी में बी-टाउन के तमाम सितारों ने शिरकत की। सलमान खान, शहनाज गिल, अरबाज खान, पलक तिवारी, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत, आमिर खान, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू जैसे सितारों ने पार्टी की रौनक बढ़ाई।
ईद की पार्टी में एमएस धोनी की पत्नी साक्षी भी बेटी के साथ पहुंचीं. पार्टी में खान परिवार की करीबी संगीता बिजलानी भी नजर आईं। संगीता और सलमान का भले ही सालों पहले ब्रेकअप हो गया था, लेकिन आज भी दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है।
आयुष और अर्पिता की ईद पार्टी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान और संगीता एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और संगीता करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे।
कहा जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन बाद में संगीता ने खुद ही सलमान से रिश्ता तोड़ लिया। संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी, लेकिन 14 साल बाद दोनों भी अलग हो गए। हालांकि सलमान और संगीता अब भी अच्छे दोस्त हैं।
View this post on Instagram
सलमान खान के बर्थडे पर संगीता बिजलानी भी नजर आईं. इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सलमान ने उन्हें कार तक छोड़ने के बाद गले से लगा लिया और माथे पर किस कर लिया। वहीं अब ईद पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान कुछ कह रहे हैं और संगीता उनका मुंह बंद करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वह उनके चेहरे पर हाथ रखे हुए हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक ने लिखा है, ‘उसकी वजह से भाई अब तक कुंवारा है।’ तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, ”संगीता अभी भी यंग दिखती हैं.”