अंबानी परिवार की बड़ी बहू बनने से पहले दिखती थी कुछ इस तरह, बेटी ईशा जैसे ही बनी जुड़वा बच्चों की…. देखें फोटो
Before becoming the elder daughter-in-law of the Ambani family, she used to look like this, daughter Isha became like twins.... see photo

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। लोग मुकेश अंबानी के परिवार के हर सदस्य के बारे में जानना चाहते हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल भारत के मुकेश अंबानी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ, वह हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। मुकेश अंबानी की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1984 में नीता अंबानी से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके घर में एक नहीं बल्कि दो जुड़वां बच्चे हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में।
नीता अंबानी को बचपन से ही क्लासिकल डांस का शौक था। उनकी मां चाहती थीं कि वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनें। नीता के डांस के प्रति दीवानगी को देखते हुए 8 साल की उम्र में उनकी मां ने उन्हें भरतनाट्यम सिखाना शुरू किया। नीता ने टीचर और इंटीरियर डिजाइनर की डिग्री भी हासिल की है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के दो जुड़वां बच्चे हैं। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उनकी दादी कोकिलाबेन भी दोनों को बहुत प्यार करती हैं।
भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 16 साल की उम्र में उनका नाम दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति वारिसों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गया था। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी मशहूर बिजनेस टाइकून अजय पीरामल के इकलौते बेटे आनंद पीरामल से हुई है। उनके दो जुड़वां बच्चे भी हैं। ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल उनसे उम्र में 6 साल बड़े हैं।
View this post on Instagram
ईशा का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। वहीं, आनंद पीरामल का जन्म 25 अक्टूबर 1985 को हुआ था। ईशा अंबानी ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा अंबानी की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपए है।