अर्जुन कपूर की प्रेग्नेंट भाभी ने मदहोशी भरी चाल से रैंप वॉक पर लोगों के छुड़ाए पसीने, देखिए कैसे बेबी बांप के साथ लूटी महफ़िल…..

लैक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने रैंप वॉक किया। फैशन शो में सोनाक्षी सिन्हा, सान्या मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और संजना सांघी समेत अन्य ने शिरकत की। इस दौरान अर्जुन कपूर की भाभी अंतरा मोतीवाला मारवाह ने भी रैंप वॉक किया. हाल ही में अंतरा की बेबी शॉवर हुई जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ। अंतरा ने अभिनेता मोहित मारवाह से शादी की है जो अनिल कपूर-बोनी कपूर की बहन रीना कपूर के बेटे हैं। रीना ने फिल्म निर्माता संदीप मारवाह से शादी की। उनके दो बेटे मोहित और अक्षय हैं।

अंतरा ने शुक्रवार को लैक्मे फैशन वीक में शिरकत की। उन्होंने शिमरी डीप नेकलाइन फुल स्लीव टॉप और स्कर्ट पहनी थी। वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने उनका हौसला बढ़ाया। मोहित भी फैशन शो देखने पहुंचे थे। उनके अलावा अर्जुन कपूर भी नजर आए। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी रैंप पर चलीं. अंशुला के रैंप पर आते ही अर्जुन उनके लिए खड़े हो गए और उनकी हौसला अफजाई करने लगे।

गौरतलब है कि अंतरा मोतीवाला मारवाह टीना अंबानी की भतीजी हैं। टीना अंबानी और अंतरा की मां भावना मुनीम सगी बहनें हैं। अंतरा के पति और अभिनेता मोहित ने फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह फिल्म ‘राग देश’ में भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *