सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म तड़प को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बुधवार को मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जहां अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ भी नजर आईं। तान्या को देखकर कुछ लोग ये भी सोचने लगे कि आखिर ये कौन है.

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ एक फैशन मॉडल और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं। तान्या की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. साल 2015 में तान्या श्रॉफ ने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा। इन दिनों वह लंदन में रहती हैं। अपने अब तक के करियर में तान्या ने कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है।

तान्या श्रॉफ के पिता जाने-माने उद्योगपति जयदेव श्रॉफ हैं। अहान तान्या के भाई के साथ स्कूल में पढ़ता था। इसी दौरान तान्या की अहान से दोस्ती हो गई। अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ की लव स्टोरी काफी फिल्मी मानी जाती है। ये दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

तान्या अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। उन्हें घूमने का बहुत शौक है। तान्या श्रॉफ बेहद स्टाइलिश हैं, उनकी तस्वीरों पर फैंस कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. अहान शेट्टी अपनी फिल्म के साथ-साथ डेब्यू से पहले अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस कपल की रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

By hunny

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *