तीन बच्चे पैदा करके यूटुबेर अरमान मलिक की दोनो पत्नियों की हालत हुई खराब,उड़ी रातो की नींद, जाने क्यों।
After giving birth to three children, the condition of both the wives of YouTuber Armaan Malik deteriorated, sleepless nights, don't know why.

यूट्यूब की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन चुके अरमान मलिक और उनका परिवार सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक भी मशहूर व्लॉगर हैं, जो दर्शकों को अपनी जिंदगी से जुड़ी तमाम अपडेट्स देती रहती हैं। इन दिनों पायल और कृतिका की हालत काफी खराब है। जानें क्यों।
अरमान मलिक की दोनों पत्नियां कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। अरमान की पहली पत्नी पायल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिनका नाम अयान और तुबा रखा गया। अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी पहली बार मां बनी हैं। उसने ज़ैद नाम के एक बेटे को जन्म दिया। अपने बच्चों की वजह से दोनों की रातों की नींद उड़ गई है।
अरमान मलिक के लेटेस्ट व्लॉग में पायल और कृतिका ने बताया कि उन्हें रात को नींद नहीं आ रही है। तीनों बच्चे उसे परेशान करते हैं। ऊपर से उनकी नैनी भी नहीं आ रही है जिसके चलते पायल और कृतिका को अपने बच्चों का ख्याल रखना पड़ रहा है। इस वजह से दोनों सो नहीं पा रहे हैं। आधी रात को एक दूसरे का सहारा लेते हैं और बच्चे को छोड़कर सो जाते हैं। पायल और कृतिका अपने तीनों बच्चों की परवरिश एक साथ कर रही हैं।
अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं। 2011 में उन्होंने पायल से शादी की, फिर उन्होंने 2018 में कृतिका से शादी की। कजिन होने के बावजूद पायल और कृतिका के बीच बेशुमार प्यार है। पायल और कृतिका एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।