अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज हैं और एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज कहे जाते हैं. लेकिन हम उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है कि उन्होंने दोहरा शतक लगा दिया. हालांकि जिस अंदाज में अभिषेक शर्मा लगातार बल्लेबाजी करते हैं यह तो उम्मीद लगानी बिल्कुल सही थी कि कभी ना कभी यह खिलाड़ी 200 प्लस जरूर बनाएगा.
जानकारी के अनुसार अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है और उन्होंने अपनी इस बल्लेबाजी के दौरान 15 चौके और 25 छक्के लगाए हैं. दरअसल रविवार को पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे लिमिटेड और टूर्नामेंट में अमृतसर की तरफ से खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने यह धमाकेदार बल्लेबाजी की है. जिसका नतीजा यह हुआ कि टीम ने 500 से अधिक रन का स्कोर बना लिया.
इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 256 का स्ट्राइक रेट रखा है और साथ ही मात्र 91 गेंद में 233 रन बना दिए. यहां पर देखिए अभिषेक शर्मा की वीडियो
ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
– He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e