Home / अजब गजब / सायोनी घोष का ‘काबा-मदीना’ गाना ममता बनर्जी की हार का विलेन? BJP की बंगाल जीत पर वायरल ट्वीट

सायोनी घोष का ‘काबा-मदीना’ गाना ममता बनर्जी की हार का विलेन? BJP की बंगाल जीत पर वायरल ट्वीट

सायोनी घोष का ‘काबा-मदीना’ गाना ममता बनर्जी की हार का विलेन? BJP की बंगाल जीत पर वायरल ट्वीट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में BJP की बड़ी जीत के बाद ममता बनर्जी की TMC को झटका लगा है। BJP कार्यकर्ता खुशी से झूम रहे हैं, तो पूर्व CM उमा भारती का एक तंज भरा ट्वीट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। उन्होंने ममता की हार का ‘कारण’ TMC सांसद सायोनी घोष का पुराना गाना बताया है।

BJP की जीत पर उमा भारती ने ट्वीट किया, “बंगाल की जीत के लिए मोदी जी, अमित शाह जी, नितिन गडकरी जी और बंगाल के असंख्य कार्यकर्ताओं को बधाई। अबकी बार जीत तो हमारी होनी ही थी, लेकिन ममता बनर्जी की ही पार्टी की एक सांसद का यह गाना ममता जी को ले डूबा।” साथ ही उन्होंने सायोनी घोष के गाने ‘मेरे दिल में है काबा, आंखों में मदीना’ का वीडियो क्लिप शेयर किया, जो पहले भी विवादों में रहा था।

उमा के ट्वीट के बाद सायोनी घोष एक बार फिर चर्चा में हैं। लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, जबकि BJP समर्थक इसे ममता सरकार की हार का ‘मजेदार कारण’ बता रहे हैं।

कौन हैं सायोनी घोष?

सायोनी घोष बंगाल की मशहूर अभिनेत्री और TMC सांसद हैं। 27 जनवरी 1993 को कोलकाता में जन्मीं सायोनी अपनी खूबसूरती, स्टाइल और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टेलीफिल्म ‘इच्छे दाना’ से करियर शुरू किया। ‘शत्रु’, ‘कानामाछी’, ‘अंतराल’, ‘एकला चलो’, ‘आमार शहर’, ‘बिटनूण’, ‘मायेर बिये’ और ‘राजकाहिनी’ जैसी बंगाली फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। टीवी पर ‘प्रलय आशे’ में बेफिक्र पत्रकार बनीं। 2013-14 में कलकत्ता फुटबॉल लीग के प्रसारण में सह-मेजबान रहीं।

TMC में एंट्री और राजनीतिक सफर

फरवरी 2021 में TMC जॉइन किया। 2021 विधानसभा चुनाव में आसनसोल दक्षिण से लड़ीं, लेकिन BJP की अग्निमित्रा पॉल से हारीं। जून 2021 में TMC युवा शाखा की अध्यक्ष बनीं। 2024 लोकसभा चुनाव में जादवपुर से 2.5 लाख+ वोटों से शानदार जीत हासिल की।

उमा भारती का यह ट्वीट बंगाल चुनावी माहौल को और गर्म कर रहा है, जहां BJP की जीत को ‘ममता राज का अंत’ बताया जा रहा है। सायोनी का पुराना गाना अब फिर से वायरल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *